
ग्रामीणों ने बाइक लूट भाग रहे लुटेरे को खदेड़ कर पकड़ा। Voice of Darbhanga
कमतौल: गांव वालों ने बहादुरी से बीते गुरुवार को रतनपुर सरस्वती शिशु मंदिर के पास से लूटी गई अपाचे बाइक बीआर 06एवी/9685 को बाइक सवार के ओर से हल्ला किये जाने से ग्रामिणों ने बहादुरी का परिचय देकर लूटी गई बाइक को हथियार बंद तीन लुटेरे में एक रतनपुर-लखनपुर पथ पर धड़ दबोचा लिया. वहीं गश्ती दल तुरंत मौके पहुंच ग्रामीणों की धुनाई खा रहे लुटेरा को जिंदा कारतूस व एक देशी कट्टे के साथ अपने कब्जे में कर ले लिया.
मौके पर सीमावर्ती जाले, सिंहवाड़ा व मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना पुलिस की गश्ती दल भी पहुंच गई. लुटेरो को कब्ज़ा में करने के क्रम में एक ग्रामीण भी जख्मी हो गया. पुलिस कब्जे में आये लुटेरे की पहचान सीतामढ़ी जिला के रुनीसैदपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी रमेश कुमार मिश्र के पुत्र रवि कुमार मिश्र के रूप में की गई है. गिरफ्तार लुटेरे की निशानदेही पर कमतौल थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने कटरा थाना पुलिस के सहयोग से इसी थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी पवन पासवान के पुत्र व मोटरसाइकल लूट के दूसरे लुटेरे साथी सूरज पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया. तीसरे अपराधी की भी गिरफ्तारी के लिए एएसपी दिलनवाज अहमद मोनेटरिंग कर रहे है. उक्त मामले को लेकर कमतौल पुलिस निरीक्षक अजय कुमार झा के नेतृत्व में छापामारी जारी है.
मालूम हो कि क्षेत्र के कलवारा गांव निवासी राम ज्ञान दुबे के पुत्र मनीष कुमार दुबे क्षेत्र के ब्रहमपुर हाट पर फोटो स्टेट की दुकान चलाते है. बीते गुरुवार की देर संध्या अपनी दुकान बंद कर अपनी सफ़ेद अपाची मोटरसाइकल BR06AV/9685 से अपने ससुराल कटरा थांना क्षेत्र के लखनपुर गांव जा रहे थे की एक मोटरसाइकल पर सवार तीन अपराधियों ने पीछा के रतनपुर स्कुल के समीप अपाची बाइक को छीन लिया. जिस पर एक अपराधी सवार हो सभी अपराधी भागने लगे की पीड़ित दूबे ने शोर मचा कर व मोबाइल से अपने परिचितों को मदद के लिए गुहार लगाई. रतनपुर-लखनपुर पथ पर भाग रहे दो बाइकों में एक बाइक व एक लुटेरे की कब्जे में कर लिया. वहीं एक बाइक पर सवार दो लुटेरे भागने में कामयाब रहे. जिनमें एक सूरज को पुलिस ने शुक्रवार को धर दबोचा है. पूरे रैकेट के उद्भेदन के लिये दोनों गिरफ्तार लुटेरे को कमतौल पुलिस शुक्रवार को वरीय पुलिस पदाधिकारी के पास ले गई है.

