
कॉमरेड विजयकांत ठाकुर की हुई हार्ट सर्जरी, अगले 72 घण्टे अहम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सीपीएम के वरिष्ठ प्रख्यात नेता कॉमरेड विजयकांत ठाकुर के जीवन केलिए अगले 72 घण्टे बहुत अहम हैं। श्री ठाकुर के भतीजे एवं सीपीएम के जिलामंत्री अविनाश ठाकुर ने बताया कि गुरूवार देर रात करीब रात के साढ़े बारह बजे उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा जिसके बाद अल्लपट्टी स्थित पारस हॉस्पिटल लाया गया। सुबह करीब सवा तीन बजे उनकी हार्ट की सर्जरी की गयी। सर्जरी के बाद उन्हें होश भी आया था। परंतु डॉक्टरों ने अगले 72 घण्टे तक उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा गया है। इसके बाद ही उनकी हालत के बारे में कुछ कहा जा सकता है। श्री ठाकुर के बारे में खबर पता चलते ही समर्थकों का अस्पताल में तांता लगना शुरू हो गया। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते नजर आये।

