
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ भागवत कथा आयोजन। Voice of Darbhanga

मनीगाछी: प्रखंड के राघोपुर दक्षिणी पंचायत के गोढीयारी ग्राम मे नवयुवक नवरंग हंसवाहिनी पूजा समिति द्वारा आयोजित सरस्वती पूजन सह भागवत कथा का शुभारंभ 251 कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश शोभायात्रा गोढीयारी से राघोपुर होते हुए बाबु साहेब पोखर मे जल भरने के बाद पुनः गोढीयारी स्थित कथा स्थल प्राथमिक विद्यालय परिसर तक पहुँचा। कथा वाचन 27 जनवरी की संध्या से 02 फरवरी तक वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य हरिशंकर महाराज करेंगे। शोभा यात्रा के दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य सूर्य कुमार झा उर्फ बुचाई झा , युवा नेता राधावल्लभ झा, मुखिया अशोक साहु , दीपक, सुदर्शन,अजीत , मुकेश, राजू, संम्भू, गौरव, विक्रम,आशु,राहुल, गोविन्द ,एवं समस्त ग्रामीण शामिल थे।

