
Home मुख्य अहले सुबह की गयी छापेमारी में दो बोरे में भरे शराब के साथ दो गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
अहले सुबह की गयी छापेमारी में दो बोरे में भरे शराब के साथ दो गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा(सं0सू0): आज अहले सुबह एपीएम थानाक्षेत्र के होरालपट्टी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोवित चौधरी के घर और दूकान पर छापा मारा। छापे में दो बोरे में बंद दारु की बोतलें मिलने की सूचना है। पकड़े गये दारु के साथ सोवित चौधरी एवं उसके घर में सोये नाबालिग पोते को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। हलाँकि स्थानीय लोगो ने नाबालिग पोते को जबरन गिरफ्तार करने और बिना महिला पुलिस घर में घुसने पर दबी मुह इसे पुलिस का कानून को ताक पर रखना भी बता रही है। पर चार चार थानों की जीप और भारी संख्या में पुलिस बल के डर से कोई कुछ खुल कर नही बोला। हालांकि फिलहाल इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

