
देर रात लगी आग को बगैर पानी बुझाने पहुँची फायर बिग्रेड की गाड़ी! Voice of Darbhanga

दरभंगा: घनश्यामपुर प्रखंड अन्तर्गत शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे पोहद्दी बेला गाँव में लगी आग जिसमें 3 घर जलकर राख हो गया। आग मो0 कलीम के मवेशीघर से लगी और हवा तेज होने के कारण देखते ही देखते 3 घर जलकर राख हो गये। आग में हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। सूत्रों के मुताबिक इतनी जल्दी सब कुछ हुआ कि घर का एक सामन भी नहीं बच सका। आग को ग्रामीणों द्वारा जैसे तैसे काबू करने की पूरी कोशिस की गई। कई बार फोन करने पर भी समय पर नहीं पहुँची। देर से सही, दमकल विभाग की गाड़ी दमकल गाड़ी को आता देख लोगों में कुछ उम्मीद जगी लेकिन उस उम्मीद पर पानी फेरती नजर आया दमकल विभाग। बिना पानी और ख़राब मशीन वाली गाड़ी के साथ आग को बुझाने केलिए कर्मी पहुँच गये थे।

