
प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानन्द राय के मधुबनी- झंझारपुर जाने के क्रम जगह जगह स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसी क्रम मे दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मनीगाछी पश्चिमी एवं पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओ ने वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। श्री ठाकुर ने श्री राय को पाग चादर देकर सम्मानित किया। कार्यकताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के जज जयकार के नारे के साथ साथ प्रदीप ठाकुर जिंदाबाद के भी नारे पुरे वातावरण में गुंजयमान हो गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मदन यादव , मनीगाछी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार झा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय राम , अवधेश यादव, रमेश कुमार, विनय झा , लझ्मण झा सुजीत यादव , अशोक कामती , प्रवीण झा, घनश्याम झा, निलाम्बर मंडल , इन्द्र कुमार यादव , नरेश लाल , रामकुमार मंडल सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

