
उपेंद्र साहु बने प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जिले सभी प्रखंडो के प्रमुखों की बैठक आज लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कुशेश्वरस्थान प्रखंड के प्रमुख हीरा सिंह ने की। इस बैठक में दरभंगा जिला प्रमुख संघ का निर्माण किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में सदर प्रखंड के प्रमुख उपेंद्र साहु को चुना गया। हनुमाननगर की प्रखंड प्रमुख नीलम देवी को उपाध्यक्ष, बेनीपुर के प्रखंड प्रमुख मनोज मिश्र को सचिव तथा केवंटी प्रखंड प्रमुख रेखा देवी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुशेश्वरस्थान प्रमुख हीरा सिंह को संरक्षक के पद पर चुना गया।
बैठक में इन सदस्यों के अलावा अमीरकला देवी, बेबी देवी, आरती देवी, रुखसाना परवीन, गौड़ी पासवान, धर्मेंद्र यादव, संजीव कुमार सोनू, आलोक कुमार झा आदि भी मौजूद थे।

