
एससीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मकरमपुर ने महथौर को हराया। Voice of Darbhanga
तारडीह: एससीसी शंकरपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में महथौर की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मकरमपुर की टीम ने 15 ओवर में 188 रन बनाया जिसमे मैन ऑफ़ दी मैच मणिभूषण ने 75 रन बनाये। जवाबी कारवाई में उतरी महथौर की टीम 13 ओवर 94 रन पर आल आउट हो गयी। एससीसी के सदस्य बाल आयोजक अभिषेक और अखिलेश ने आयोजन किया था। बच्चे ने ही पुरस्कर वितरण किया। मैन ऑफ़ दी सीरीज विवेक कुमार को मिला। इस टूर्नामेंट के आयोजन कर्ता सभी बच्चे 11 से 13 वर्ष उम्र के थे।

