Home मुख्य समान काम केलिए समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने दिया धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 28, 2017

समान काम केलिए समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने दिया धरना। Voice of Darbhanga

IMG_20170128_174003

दरभंगा: नियोजित शिक्षकों का धरना शनिवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के पूर्व निर्धारित राज्य व्यापी आंदोलन के तहत दरभंगा शहर के स्थानीय कर्पूरी चौक पर नियोजित शिक्षकों ने धरना दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रमंडलीय संयोजक बलराम राम ने किया। कार्यक्रम में दरभंगा के अलावे मधुबनी एवं समस्तीपुर के शिक्षकों ने भी अपने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर मधुबनी के प्रधान सचिव अवधेश झा एवं रंजन चौधरी सुरेंद्र यादव, मोहम्मद मुर्तुजा, लीलाधर पासवान, डॉ सीमा जाधव, पिंकी कुमारी, मीनाक्षी मिश्रा, बबीता कुमारी ने कहा कि सरकार सर्वोच्च न्यायालय के फैसले समान काम समान वेतन को लागू नहीं कर रही है। जिस कारण संघर्ष को तेज करने की आवश्यकता है।

सभी नियोजित शिक्षक मिलकर अपनी चट्टानी एकता के साथ सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार रहें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्तीपुर के जिला उपाध्यक्ष अनुराग ठाकुर, तेज नारायण, सुधीर कुमार चौधरी, भारती कुमारी, अनिल कुमार आदि ने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों को ठगने का काम कर रही है। 500 से 20,200 का बनावटी वेतनमान तो दिया लेकिन राज्य कर्मी का दर्जा नहीं देना नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा है। नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का अविलंब दर्जा दिया जाना चाहिए। धरना को संबोधित करते हुए संघ के राज्य उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष शंभू यादव ने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों को सप्तम वेतन के लाभ का सरकारी झुनझुना हाथ में थमा दिया है।

हम शिक्षक इस सरकारी झुनझुना से बनने वाले नहीं है। हमारी मुख्य मांगे समान काम समान वेतन राज्य कर्मी का दर्जा सेवाशर्त टीईटी समय सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को ग्रेड पे शामिल है। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार, संजय कुमार राय, अजय कुमार आदि ने कहा कि नियोजित शिक्षक अपनी चट्टानी एकता के बल पर मांग सरकार से मनवा के रहेंगे।

नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय झा सुमन के अलावे दर्जनों टीईटी पास शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मोहम्मद जसीम अजय कुमार मिश्र पुष्पा कुमारी संगीता कुमारी कृष्ण पासवान विजय पासवान शारदा मिश्र नारायण जी झा कमालुद्दीन खा गुड्डी कुमारी यास्मीन आरा अंजू कुमारी मेनका कुमारी भी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply