
सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर प्रतिभा खोज अभियान। Voice of Darbhanga

कमतौल: आगामी 8 मार्च को क्षेत्र के विख्यात अहिल्या स्थान में ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार सह प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी की गई.
इसके मद्देनजर शनिवार को संस्थान के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के अहियारी,रतनपुर,सिरहुल्ली आदि गाँवों में बैठक कर प्रतिभा खोज अभियान चलाया. वही 8 मार्च को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए क्षेत्र के कलाकारों को आमंत्रित भी किया है.इस अभियान के संस्थान के संरक्षक मायाधीश राय समेत सचिव संजीत ठाकुर,शिक्षाविद डा. कवीश्वर ठाकुर ,कोषाध्यक्ष राम बाबू चौधरी,बिंदेश्वर चौधरी ,पूर्व मुखिया सह आयोजन स्थल के प्रांगण प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर ,शैलेंद्र ठाकुर,बालेश्वर ठाकुर,सतीश चंद्र ठाकुर आदि शामिल थे.

