Home मुख्य सरस्वती पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 28, 2017

सरस्वती पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक। Voice of Darbhanga

IMG_20170128_202344

केवंटी:सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक शनिवार को केवटी थाना परिसर में हुई। बीडीओ मो.तौकीर हाशमी की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद के संचालन में आयोजित बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सदभाव के साथ पूजा मनाने की अपील की गई ।वही शांति व विधि व्यवस्था के साथ आपसी भाईचारा पर जोर देते हुए प्रशासन को सहयोग करने व अफवाहों से बचने की भी अपील की गई। साथ ही असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने की बात अघिकारियों ने कहीं।

सभी ने पूजनोत्सव को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि पूजा के दौरान मूर्ति स्थापित करने तथा सार्वजनिक पूजा आयोजित करने व लाउडीस्पीकर बजाने हेतु सबसे पहले अनुज्ञप्ति लेनी पड़ेगी। वहीं पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। निर्घारित मार्ग से प्रतिमा विसर्जन करने की भी बात अधिकारियों नें कही। अधिकारियों ने कहा कि पूजा या प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान नशे की हालत में जो भी पकड़े जाएंगे। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी।

पूजा कमेटी से 20 -20 स्वयं सेवकों की सूची तैयार करने को कहा। मौके पर सीओ संतोष कुमार सुमन, पूर्व जिपस मो.अखलाक, पूर्व उपप्रमुख सुवंश कुमार यादव, मो.ज्याउल होदा छोटू, खुशीद आलम, भोला कुमार, पूरण साह,शिव शंकर यादव, रामबाबू सहनी , पवन कुमार झा, मो.जुबैर, शिवनाथ यादव, हरि यादव, दुखी यादव के अलावा थाना क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share

Leave a Reply