Home मुख्य देर रात बिन ब्याही माँ बनी युवती ने नवजात को अस्पातल में छोड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 29, 2017

देर रात बिन ब्याही माँ बनी युवती ने नवजात को अस्पातल में छोड़ा। Voice of Darbhanga

IMG_20170129_070304

दरभंगा: एक सगे जीजा ने अवैध संबंध बनाकर अपनी साली को गर्भवती बनाया। साली ने शनिवार को डीएमसीएच में एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। लेकिन प्रसूता नवजात शिशु को डीएमसीएच में ही छोड़कर चली गई। डीएमसीएच प्रशासन ने इस नवजात शिशु को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है। इसके पूर्व यहां दो घंटों तक हाइवोल्टेज ड्रामा चला। लेकिन पुलिस और डीएमसीएच प्रशासन के हस्तक्षेप ने सभी का खेल बिगाड़ दिया। मामला सदर प्रखण्ड की सोनकी पंचायत के मोहम्मदपुर गांव का है। अस्पताल अधीक्षक डा. एसके मिश्र ने बताया कि उपरोक्त गांव की एक 18 साल की युवती प्रसव के लिए यहां भर्ती हुई थी। नवजात शिशु को जन्म देकर अपने पिता के साथ यहां आई युवती गायब हो गई है। उसने चिकित्सकों को बताया था कि उसके साथ उसके सगे जीजा ने ही मौजमस्ती की। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। जीजा साली के पेट में पल रहे बच्चे को स्वीकार करने को तैयार नहीं हो पाया। अंतत: साली ने परिजनों के सहयोग से बच्चा को जन्म दिया। परिजन लोक लाज के चलते इस नवजात को गांव ले जाने को तैयार नहीं थे। इस बीच इस बच्चा को लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। कई लोग इस नवजात के एवज में पैसे देने को तैयार थे । गायनिक वार्ड में लोगों की भीड़ जुटने लगी। नवजात को बेचने की मंशा भांपकर डीएमसीएच प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के पहुंचते ही बच्चे को बेचने की साजिश विफल हो गई। फिर परिजन इस नवजात को छोड़ अपने गांव लौट गए। अंतत: पुलिस की उपस्थिति में इस नवजात शिशु को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया।

Share

Leave a Reply