Home मुख्य अब दुगुना से अधिक महंगा हुआ ड्राइविंग लाइसेंस बनाना। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 29, 2017

अब दुगुना से अधिक महंगा हुआ ड्राइविंग लाइसेंस बनाना। Voice of Darbhanga

IMG_20170129_074044

दरभंगा  :  ड्राइविंग लाइसेंस बनाना अब महंगा हो गया है. नई दरें 25 जनवरी से ही लागू कर दी गयी हैं. लाइसेंस के दर में दो गुणी वृद्धि कर दी गयी है. दोपहिया वाहन को लर्निंग लाइसेंस पहले 120 रुपये अब 290 रुपये, दो चक्का एवं चार चक्का का ड्राइविंग लाइसेंस अब 480 रुपये में बनेगा. पहले 190 रुपये में इसे बनाया जाता था. सिर्फ दो चक्का का नयी दर 890 रुपये कर दिया गया है. पुराना दर 440 रुपये था. दो चक्का एवं चार चक्का का एक साथ लाइसेंस अब 1290 रुपये में बनेगा. पुराना दर 690 रुपये था. नयी दर 25 जनवरी की सुबह से लागू कर दी गयी है. डीटीओ विकास कुमार ने बताया कि राशि में वृद्धि को देखते हुए नये आवेदकों को थोड़ी परेशानी जरूर होगी लेकिन धीरे-धीरे हालात सामान्य हो जायेगा.

Share

Leave a Reply