
बहादुरपुर थाना क्षेत्र से तीन दिनों में तीसरी बाइक हुई चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एक तरफ जहाँ पुलिस का सारा ध्यान रोज रोज दारु पकड़ने में रहता है, वहीँ दूसरी तरफ जिले में वाहन चोरो की सक्रियता बढ़ गयी है। बीती रात बहादुरपुर थानाक्षेत्र के पंडासराय रेलवे गुमटी के निकट आशा हॉस्पिटल से हॉस्पिटल के संचालक रितेश कुमार की BR07U-0338 काले रंग की पल्सर बाइक चोरी हो गयी। बीते तीन दिनों में में बाइक चोरी की तीसरी घटना घटी है। इससे पहले एक ही रात बहादुरपुर और कबिलपुर से पल्सर बाइक की चोरी हुई थी। श्री कुमार के अनुसार उनकी बाइक रात दो बजे तक थी। उसके बाद चोरी हुई है।

