
अस्पताल से घर लौटे कॉमरेड विजयकांत ठाकुर, अब खतरे से बाहर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: 26 जनवरी देर रात हृदयघात के बाद पारस हॉस्पिटल में हार्ट सर्जरी कराने के बाद सीपीएम के वरिष्ठ नेता कॉमरेड विजयकांत ठाकुर आज अस्पताल से अपने आवास पहुंचे। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद 72 घण्टे अहम बताये थे। पर अब वे खतरे से बाहर हैं और अपने घर लौट चुके हैं। शुभचिंतक उनसे मिलने उनके घर पहुँच रहे हैं और अब लोगो से बातचीत भी कर रहे हैं। फिलहाल डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है।

