Home मुख्य शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नही: मंत्री। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 29, 2017

शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नही: मंत्री। Voice of Darbhanga

IMG_20170129_170334

मनीगाछी: आवसीय सरस्वती विद्या मंदिर मनीगाछी के एनुअल फंक्शन में मुख्य अतिथि के रूप में भूमि सुधार मंत्री ने कहा शिक्षा दान से बड़ा दान नही होता है। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति केलिए सर्वस्य लगाना चाहिये। उन्होंने बताया कि हमलोग भी सरकारी स्कूल में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देते है। बच्चे को स्कूल आने के लिए ड्रेस साइकिल इत्यादि देते है। आप जब बढ़िया शिक्षा देंगे तब सरकारी स्कूल से बच्चे आपके पास आएंगे। सीबीएसई पैटर्न से यहाँ पढाई होती है। दरभंगा जिला के ग्रामीण एरिया काफी बढ़िया आवसीय स्कूल  है। स्कूल के डायरेक्टर जय नारायण झा है। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ गाना और डांस में भी काफी अच्छा प्रस्तुति किया। इस स्कूल में आवसीय में 500 से ऊपर बच्चे रहते है और 500 से ज्यादा बच्चे प्रतिदिन आते जाते है। कमलाकांत झा ने कहा अंग्रेजी ज्ञान के संग संग समाजिक ज्ञान बहुत जरुरी है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

IMG_20170129_170402

Share

Leave a Reply