
दरभंगा पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कल करेंगे जिला कार्यालय का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय आज दरभंगा पहुंचे। दरभंगा आगमन पर लहेरियासराय टावर के निकट भाजपा नेताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष हरी सहनी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालो में जाले विधायक जिबेश कुमार, पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर, पूर्व विधायक अशोक यादव, जिलामंत्री अशोक नायक, भाजपा नेता मनोज कुमार झा पप्पू, अमलेश झा आदि सहित दर्जनो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
जिलामंत्री अशोक नायक ने बताया कि श्री राय कल सुबह साढ़े आठ बजे सैदनगर के जनकपुरी मोहल्ला में जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे। श्री राय ने बताया कि अगले महीने भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय भी दरभंगा में खोला जाएगा जो अत्याधुनिक एवं सुविधापूर्ण होगा। पार्टी के कार्यकर्ता कार्यालय में आकर अपने विचारों से पार्टी को अवगत करा सकेंगे।

