Home मुख्य अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद का सम्मलेन सम्पन्न। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 29, 2017

अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद का सम्मलेन सम्पन्न। Voice of Darbhanga

IMG_20170129_192843

दरभंगा: अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को लहरियासराय स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के स्मारक परिसर में राजा पासवान के अध्यक्षता में संपन्न हुई ।मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए परिषद के संयोजक मनोज कुमार दास राजू ने कहा कि अब समय आ चुका है कि हम लोग आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर जाती के लिए अपने आप को हवन कर दें । दुसाध जाति क्रांतिकारी प्रवृत्ति का रहा है जिसका इतिहास गवाह है इस जाति के कुछ लोग सत्ता के लालच में पूरे समाज को राजनीतिक बंधक रख दिया है जिसे हम लोग को तोड़ना है । वहीं वरिष्ठ लोजपा नेता सुनीति रंजन दास ने हुंकार भरते हुए कहा कि देश के आजादी में भी हम लोग सक्रिय थे दुनिया जानती है कि दुसाध जाति किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है यह जाती लड़ाकू मानसिकता का है। ऐसे में एकजुट होकर संघर्ष को तेज करने की जरूरत है एवं अपने हक और अधिकार के लिए गांव से निकलकर हमें लड़ाई लड़नी है। वही वरिष्ठ राजद नेता राम लखन पासवान ने दुसाध जाति के राजनीतिक वह ऐतिहासिक सफर को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि इस जाति ने जिसे चाहा है उसे राज्य वह देश का सत्ता सौंपा है मगर कोई भी सत्ताधारी नेता इस जाती का कायाकल्प नहीं कर सका ।उल्टे दुसाध जाति को वोट बैंक के रूप में सिर्फ इस्तेमाल करता रहा है । प्रारंभ में राजा सलहेस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को सुरु किया गया। मंच संचालन श्याम भारती व डॉक्टर संजीव पासवान ने बारी बारी से किया ।अंत में परिषद के जिला कार्यकारिणी के गठन पर विचार विमर्श किया गया । सभा को रामाकांत पासवान, भाजपा नेता विवेकानंद पासवान, विरेंदर पासवान, कर्मचारी नेता राजकुमार पासवान, पूर्व मुखिया गौतम पासवान, मनोज पासवान, गौरी पासवान आदि ने भी संबोधित किया ।

Share

Leave a Reply