
निशुल्क स्वास्थ शिविर का लोगो ने लिया लाभ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वाधान में हाउसिंग कॉलोनी वार्ड 48 में रविवार को परिषद के जिला अध्यक्ष महेंद्र शाह के संयोजन में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ । इसमें मैक्स हॉस्पिटल, दिल्ली ईसीएचएस एवं आर बी मेमोरियल अस्पताल के कई चिकित्सक नर्स व चिकित्सा कर्मी ने निशुल्क सेवा प्रदान किया । मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व करनल एस बी लाल एवं कमांडर लियाकत अली ने पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों व आम जनता के लिए आयोजित इस शिविर की भूरि-भूरि प्रशंसा किया। शिविर में मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली के एमडी दीपक कुमार, ईसीएचएस के करनल पीएम झा एवं प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक कुमार के टीम के द्वारा सैकड़ों पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन व आम जनता का इलाज व स्वास्थ्य परामर्श दिया गया । इस शिविर में आर बीएमसी ट्रस्ट एवं नर्सिंग कॉलेज के नर्स विभा कुमारी, पूनम कुमारी संगम कुमारी, अस्मिता कुमारी, सुनीता कुमारी, सुषमा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रियंका कुमारी, किरण बाला आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग किया। वहीँ ईसीएचएस के सहयोगी मनोज कुमार सिंह, दिलीप कुमार, सुनील कुमार पाल, ओमप्रकाश मिश्र आदि ने सहयोग किया। मौके पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के विमल चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, सुरेंदर राम, राम दिनेश मिश्र, अर्जुन मिश्र, बुद्धिजीवी प्रोफेसर रणवीर कुमार, सुनील कुमार चौधरी, उमेश राय, जय किशोर यादव, आदि लोगों ने स्वास्थ शिविर का लाभ उठाकर इलाज हुआ चिकित्सा परामर्श लिया ।

