
युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत। Voice of Darbhanga
दरभंगा : बिहार प्रदेश युवा जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा का स्थानीय दिल्ली मोड़ के निकट राष्ट्रीय उच्च मार्ग 57 पर भव्य स्वागत किया युवा जदयू के जिलाध्यक्ष इकबाल अंसारी के नेतृत्व में किया गया. युवा जनता दल यू की ओर से कार्यकर्ताओं ने मालाओं से उन्हें लाद दिया. महानगर के अध्यक्ष माधव कुमार झा ने उन्हें पाग, चादर से सम्मानित किया. सनद रहे युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा मधुबनी जाने के क्रम में दरभंगा में थोड़ी देर के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ही कार्यकताओं से मिले थे.

