Home मुख्य प्रवीण बबलू बने दरभंगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 29, 2017

प्रवीण बबलू बने दरभंगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव। Voice of Darbhanga

IMG_20170129_225634

दरभंगा: दरभंगा जिला क्रिकेट संघ की सालाना विशेष आम बैठक संघ के वरीय उपाध्यक्ष रामबाबू प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रवीण कुमार बबलू को संघ का सचिव चयनित कर लिया गया। निवर्तमान सचिव राधारमण मिश्र ने बैठक की शुरुआत में अपने त्यागपत्र देने की घोषणा की और नये सचिव केलिए श्री बबलू के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को बैठक में उपस्थित सभी 52 सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

सचिव पद संभालने के बाद श्री बबलू ने जिला में क्रिकेट के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने कहा कि दरभंगा में प्रतिभाओं की कमी नही है। जरूरत है उन्हें अवसर प्रदान करने की। श्री बबलू ने संघ के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए सभी सदस्यों के सहयोग की अपेक्षा की।

Share

Leave a Reply