
नाबालिग लड़की कथित प्रेमी के साथ देर शाम आमगाछी से बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिमरी थानाक्षेत्र के कंसी काली मंदिर के उत्तर आमगाछी से रविवार देर शाम पुलिस ने नाबालिग युवती को उसके कथित प्रेमी के साथ बरामद किया है। थानाध्यक्ष राजन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि 14 जनवरी से कुमरपट्टी के भड़वाड़ टोल से लापता एक नाबालिग लड़की अपने कथित प्रेमी के साथ आमगाछी में है। श्री कुमार ने त्वरित कारवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया तथा 29 जनवरी को प्राथमिकी 06/17 दर्ज करके युवती को महिला थाना भेजा दिया जबकि गिरफ्तार कुमरपट्टी निवासी अकलू सहनी के बेटे अमोल सहनी को आज जेल भेजा जाएगा।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी कुमरपट्टी के ही रहनी वाली युवती अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। उसका परिवार छुट्टियों में गांव आया था। इसी बीच उसके पड़ोसी अमोल सहनी ने युवती को प्रेम जाल में फांस लिया और ले भागा था।

