
जेनेरल स्टोर्स की दूकान में चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लगता है पुरे जिले में ही चोरी की घटना बढ़ गयी है। बीती रात चोरो ने एपीएम थाना क्षेत्र के होरालपट्टी के बाबा चौक स्थित अमरेंद्र कुमार आचार्य के बाबा टेलीकॉम नामक जेनेरल स्टोर्स के कटघरे का दरवाजा तोड़ करीब तीन हज़ार नगद सहित 70 से 80 हज़ार के सारे कीमती सामान चोरी कर लिये। श्री आचार्य ने बताया कि रात में करीब सवा आठ बजे उन्होंने दूकान बन्द की थी। सुबह किसी ने उन्हें दूकान का दरवाजा खुले होने की सूचना दी तो वे भागे भागे पहुंचे। पहुँचने पर उन्होंने देखा कि काजू, किशमिश, बादाम, हॉर्लिक्स आदि सहित तमाम कीमती सामान गायब थे। गल्ले में रखे करीब तीन हज़ार नगद भी गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना एपीएम थाना को दी। थाना ने पहुँच कर स्थल का निरीक्षण किया। बाद में लोगो ने देखा कि बगल के स्कूल के पीछे कुछ खाली मिठाई के डब्बे आदि फेंके हुए थे।
स्थानीय लोग बता रहे थे कि चन्दनपट्टी के भी किसी दुकान में चोरी हुई है। हालांकि इसकी जानकारी केलिए जब एपीएम थानाध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नही हो पाया है।

