
बैंक लुटेरे गिरोह को मौके से पुलिस ने धर दबोचा। Voice of Darbhanga
बेनीपुर : बहेड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को आशापुर स्थित बैंक आॅफ इंडिया तथा स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा से लुट का अंजाम देने के फिराक में बैंको के भीतर मौजूद दो लुटेरा तथा तीसरा लुटेरा को बैंक के नीचे मोटर साईकिल पर सवार अवस्था में गिरफ्तार कर लिया. जबकी चौथा लुटेरा बैंक परिसर से भागने में सफल हो गया. पुलिस ने गिरफ्तार किये गये तीनो लुटेरा के पास से नशा का पाउडर का पैकेट, मोटर साईकिल की डिक्की खोलने वाला चाभीयो की गुच्छा, सुतरी का बंडल एवं पांच हजार रूपया बरामद किया है, साथ ही पुलिस ने उक्त लुटेरो का दो साईन मोटर साईकिल भी बैंक परिसर से बरामद किया है. सभी लुटेरा कटिहार जिला के कोढा तथा रोहतारा का रहने वाला बताया जाता है. लुटेरा पुलिस को अपना नाम दिलीप यादव, शिवम यादव तथा अभिशेख यादव बता रहा है. बहेड़ा थानाध्यक्ष मो0 कमाल अख्तर ने बताया कि बेनीपुर दरभंगा मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग कर रहे बहेड़ा थाना के एएसआई हरेश्वर सिंह को गुप्त सूचना मिली की उक्त दोनो बैंको में लुट की घटना का अंजाम देने के उदेष्य से कुछ लुटेरा बैंको के अंदर घुसे हुये है, जिसके बाद हरेष्वर सिंह के नेतृत्व में एक चौकीदार ने पहले आशापुर स्थित एडीबी बैंक के अंदर घुसे लुटेरा दिलीप यादव को गिरफ्तार कर लिया और फिर उसके बाद फौरन बैंक आॅफ इंडिया में पहुंचकर लाईन में खड़े लुटेरा शिवम यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा लुटेरा अभिशेख यादव को बैंक आॅफ इंडिया के नीचे मोटर साईकिल पर सवार अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मोटर साईकिल पर ही सवार चौथा अज्ञात लुटेरा भागने में सफल हो गया. हलांकि दोनो बैंको के अंदर लुटेरा को गिरफ्तार किये जाने के समय बैंक में अफरा-तफरी की माहौल कायम हो गयी थी. एएसआई हरेश्वर सिंह ने उक्त तीनो लुटेरा को बेनीपुर डीएसपी कार्यालय लेकर पहुंचा जहां डीएसपी अंजनी कुमार ने उक्त तीनो लुटेरा से गहन पूछताछ किया. पूछताछ के क्रम में उक्त तीनो लुटेरा ने अभी तक जिले के कई बैंको के नजदीक से लोगों की रूपया की बैग को लुटने की बात को स्वीकार किया है. उक्त तीनो लुटेरा ने पुलिस को बताया कि उसका पुरा गैंग दरभंगा स्थित कटलबाड़ी के ललन यादव के मकान में रहकर घटना का अंजाम देता रहा है. बहेड़ा थाना पुलिस ललन यादव के मकान से गैंग के और सदस्यो को गिरफ्तार करने के लिये यहां से रवाना हो गयी है. वही उक्त तीनो लुटेरा को गहन पूछताछ करने के लिये अभी बहेड़ा थाना पर रखा गया है. पुलिस को उक्त तीनो लुटेरा को पकड़े जाने के बाद जिले के बैंको के नजदीक से लोगों की रूपया लुटे जाने की कई मामलो की पदार्फास होने की उम्मीद जगी है. दूसरी ओर उक्त तीनो लुटेरा को देखने बहेड़ा थाना पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गयी थी. बताते चले की विगत दो माह पहले भी कटिहार जिला के ककोढा के दो लुटेरा को बेनीपुर स्थित स्टेट बैंक के नजदीक से लोगों ने पकड़कर बहेड़ा थाना पुलिस के हवाले किया था.

