
भाजपा जिला कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा सांसद सह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सीधा संपर्क हो सके इसके लिये प्रत्येक जिले में पार्टी कार्यालय का होना आवश्यक है और इसी कड़ी में यहाँ आज कार्यालय का उद्घाटन किया गया है. बहादुरपुर प्रखंड स्थित एकमी पुल के समीप जनकपुरी मोहल्ले में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री राय ने उपरोक्त बातें कहीं. उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता भी अपनी समस्याओं को लेकर यहाँ पहुचेंगे और पार्टी पदाधिकारी उनकी समस्या के निदान की दिशा में कार्य करेंगे. जनता से भी सीधे तौर पर रिश्ता जुड़ेगा. जाले विधायक जीवेश मिश्रा ने प्रत्येक कार्यकतार्ओं से कार्यालय में एक एक पुस्तक देने की अपील की ताकि यहाँ पुस्तकालय भी उपलब्ध हो सके. बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर ने पार्टी पदाधिकारियो से नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा. कार्यक्रम को विधान पार्षद अर्जुन सहनी, पूर्व विधायक अशोक यादव, जिलाध्यक्ष हरी सहनी ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक नायक, पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा, वरिष्ठ नेता प्रदीप ठाकुर, मनोज कुमार झा पप्पू, मुरारी मोहन झा, आदित्य नारायण झा मन्ना, राजेश रंजन, गणेश मिश्रा, संजीब साह एवं ज्योति कृष्ण झा लवली सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

