Home मुख्य देर रात झारखण्ड निर्मित 83 बोतल शराब के साथ एक धराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 31, 2017

देर रात झारखण्ड निर्मित 83 बोतल शराब के साथ एक धराया। Voice of Darbhanga

IMG_20170131_080001

दरभंगा: सोमवार देर रात करीब 11 बजे मनीगाछी थानाक्षेत्र के पठान कवई के निकट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार लाल रंग के अपाचे पर एक पेटी शराब ले जाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति बहेड़ा थानाक्षेत्र के हाविभौआर निवासी विमल कामती का पुत्र जितेंद्र कामती है। उक्त व्यक्ति के पास 180 एमएल की झारखण्ड निर्मित रॉयल स्टैग की 48 बोतल शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर शराब बेचने वाले कन्हौलि निवासी पूर्व मुखिया सूर्यदेव चौधरी के पुत्र मोहन चौधरी के कंहौली दुर्गामंदिर से दक्षिण-पश्चिम स्थित आटा चक्की पर छापा मारा जहाँ एक पेटी खुला हुआ बरामद हुआ। 13 बोतल निकला हुआ था और 35 बोतल बचे हुए थे। चक्की पर अँधेरे का फायदा उठा कर सभी भाग गए। इसी प्रकार गिरफ्तार जीतेन्द्र कामती के निशानदेही पर बेहटा निवासी राजेश राय के घर पर भी पुलिस ने छापा मारा पर वहां कुछ नही मिला। सब पहले ही फरार हो चुके थे। इसप्रकार कुल 83 बोतल शराब बरामदगी के साथ अपाचे बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

Share

Leave a Reply