
Home मुख्य पकड़े गए कारोबारी के निशानदेही पर भारी मात्रा में शराब के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
पकड़े गए कारोबारी के निशानदेही पर भारी मात्रा में शराब के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

मनीगाछी: मनीगाछी थाना की पुलिस ने गत देर रात पकड़े गये शराब कारोबारी जीतेन्द्र कामती के निशानदेही पर आज दिन में कंहौली गाँव में मोहन चौधरी के आटा चक्की के बगल में बने एस्बेस्टस के रूम छापा मार कर 235 बोतल शराब बरामद तथा बेहटा निवासी राजेश राय को गिरफ्तार किया। मोहन चौधरी अभी तक फरार हैं। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि उक्त रूम सड़क किनारे बना था जो अक्सर बन्द रहता था। ग्रामीणों के सामने मोहन चौधरी के परिवार के सदस्यों से ताला खुलवा कर तलाशी ली गयी जिसमे झारखण्ड निर्मित रॉयल स्टैग की 180 एमएल की 235 बोतल बरामद हुई।

