
दो सालो से बंद पड़ा उपस्वास्थ्य केंद्र, 40 किलो मीटर दूर जाने पर होता है ईलाज। Voice of Darbhanga

घनश्यामपुर। फखरे आलम
घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत जयदेवपट्टी गाँव में वीरान पड़ा है उपस्वास्थ्य केन्द्र। 15,24,600 के लगत से बना ये उपस्वास्थ्य केंद्र का कोई सही उपयोग नहीं किया जा रहा है। वीरान पड़े इस भवन का कोई देखभाल करने वाला नहीं है। सार्वजनिक शौचालय बनकर रह गया है ये उपस्वास्थ्य केंद्र। कई बार पंचायत के ग्रामीणों द्वारा पदाधिकारियों को कहने के बाद भी किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं की गई। बेनीपुर प्रमंडल के चिकित्सा पदाधिकारी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। सुनील झा,रामजीवन झा,कैलाश मिश्र,नूतन देवी,विजयलक्ष्मी कुमारी,व पंचायत के अन्य ग्रामीणों ने आज वॉइस ऑफ़ दरभंगा के सामने उपस्वास्थ्य केंद्र चालू ना रहने व किसी तरह की कोई सुविधा उपलब्ध ना होने से हो रहे परेशानियों के बारे में बताया। गत 29 जनवरी को बबिता देवी का सही समय पर सही उपचार ना होने के कारण अपने गाँव से 40 किलोमीटर दूर दरभंगा जाने के बीच बेनीपुर में ही उनके शिशु की मृत्यु हो गयी।

