
असराहा पंचायत के चार वार्ड खुले में शौच से मुक्त घोषित। Voice of Darbhanga

केवंटी: असराहा पंचायत के चार वार्डों को मिशन चक-चक स्वच्छ भारत मिशन( लोहिया) अभियान के तहत मंगलवार को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया।
बीडीओ मो.तौकीर हाशमी ने उक्त चारों वार्डों के वार्ड सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया। प्रमाण पत्र पाने वालों में वार्ड संख्या 1 के सदस्य व उपमुखिया मो.जाकीर हुसैन , वार्ड संख्या 4 के शहनाज बेगम व वार्ड 6 के मो.भोला तथा वार्ड संख्या 7 के वार्ड सदस्य शीला देवी शामिल हैं। इस अवसर पर बीडीओ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 फरवरी से पहले इस पंचायत के बाकी बचें वार्डो को हर हाल में खुले में शौच से मुक्त करा लिया जाएगा।
उन्होंने वार्डो को खुले में शौच से मुक्त करवाने में मुखिया साजरा प्रवीण की भूमिका की सराहना करते हुए खुले में शौच से मुक्त पंचायत बनाने में मुखिया को सहयोग करने की अपील लोगों से की। मौके पर प्रखंड समन्वयकअफताब आलम, पूर्व मुखिया अब्दुल मालिक, उपप्रमुख पति मो.ज्याउल होदा छोटू, खुशीॅद आलम, हाजी इलतजा, अब्दुल कलाम, मो.नौशाद, मो.इरशाद, मो.इरफान, मो.भोला, मो.मदनी समेत कई ने अपना विचार रखा।

