Home मुख्य सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति गठित। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 31, 2017

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति गठित। Voice of Darbhanga

IMG_20170131_204804

कमतौल: शांतिपूर्ण पूजा अर्चना संपन्न कराने के लिए कमतौल थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने मंगलवार को क्षेत्र के मधुपुर व् निमरौली गाँव में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों  के साथ वैठक कर श्रद्धा व् शांतिपूर्ण माहौल में पूजा अर्चना संपन्न करने व् कराने की अपील की। साथ ही पूजा समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि हर हाल में सरकारी नियमानुसार ही पूजा संपन्न कराई जाए। जो भी नियम का उलंघन करेगा, उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद सभी लोगो ने शान्ति व् सौहार्दयपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने का वचन दिया।

Share

Leave a Reply