
आयुक्त ने किया वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन। Voice of Darbhanga
दरभंगा : महिला हेल्प लाईन कार्यालय में केन्द्र प्रायोजित योजना ‘वन स्टॉप सेन्टर का उद्घाटन’ प्रमंडलीय आयुक्त आर.के खंडेलवाल ने किया. इस मौके पर जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह भी मौजूद थे. प्रमंडलीय आयुक्त ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि एक छत के नीचे ही घरेलु हिंसा पीड़ित महिलाओं को सारी सुविधाए मिला जाएगी. मेडिकल, परामर्शी, कानूनी, आवाशन की व्यवस्था भोजन, कपड़ा भी मुहैया कराई जाएगी. फिलहाल यह कार्यालय 10 बजे पूर्वाह्न से 5 अपराह्न तक चल रहा है. कर्मियों की बहाली होने पर यह 24 घंटा कार्यरत रहेगी. जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि इस तरह का सेंटर बिहार में यह दूसरा है. इससे पहले इस तहर का सेंटर सिर्फ पटना में खुला था. इस सेंटर में घरेलु हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए 3 शय्या का भी व्यवस्था किया गया है. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत परियोजना प्रबंधक अजमतुन निशा ने किया. उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त विवेकानंद झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्र, विशेष कार्य पदाधिकारी रविन्द्र कुमार दिवाकर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी बालाकांत पाठक, परामर्शी अनुपम मिश्रा, अधिवक्ता सीयाराम यादव, मृदुला सिंह, संशीद कुमार, चाईल्ड लाईन दरभंगा की केन्द्र समन्वयक अराधना कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे.

