Home मुख्य मास्टर ट्रेनर संघ का एक दिवसीय धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 31, 2017

मास्टर ट्रेनर संघ का एक दिवसीय धरना। Voice of Darbhanga

IMG_20170131_221537

दरभंगा : प्रशिक्षण प्राप्त आपदा एवं राहत बचाव दल दरभंगा जिला मास्टर ट्रेनर संघ अपनी मांगों को लेकर लहेरियासराय स्थित धरनास्थल पर एक दिवसीय धरना दिया. धरना के माध्यम से बिहार सरकार से आग्रह किया गया कि मास्टर टेÑनरों को शीघ्र नियोजित किया जाए. सनद रहे कि बिहार सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के शिक्षित युवकों को आपदा प्रबंधन सम्बधी प्रशिक्षण देने की बात हुई. जिसके तहत जिला पदाधिकारी दरभंगा के पत्रांक 61, दिनांक- 28-01-2014 के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में 10-10 युवकों को एनडीआरएफ/ एसडीआरएफ के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था. वर्ष 2015 में प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनरों का पद सृजित किया गया. इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष छोटे कुमार पासवान ने जानकारी दी कि हमलोंगों को एक मास्टर कीट भी दिया गया, लेकिन अनुसूचित जाति होने के कारण बिहार सरकार इस राहत एवं बचाव दल का नियोजन अभी तक नहीं कर पायी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमलोगों की मांग नहीं मानी गयी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. धरनार्थियों में सचिव रघुनाथ महतो, हरेकृष्ण सदा, भरत पासवान, राजकुमार महतो, राजमंगल राम, विरेन्द्र कुमार, तेजनारायण चौधरी आदि शामिल थे.

Share

Leave a Reply