Home मुख्य 3 फरवरी को रिलीज होगा हास्य मनोरंजन से भरपूर मैथिलि फिल्म “जेहने साउस तेहने पुतौह”। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 1, 2017

3 फरवरी को रिलीज होगा हास्य मनोरंजन से भरपूर मैथिलि फिल्म “जेहने साउस तेहने पुतौह”। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1485580320125-picsay

दरभंगा : प्लेबैक एंटरटेनमेंट एंड मीडिया के बैनर तले निर्मित और झाजी वीडियो पार्लर की प्रस्तुति मैथिली फिल्म ‘जेहने साउस तेहने पुतौह’ 3 फ़रवरी को दरभंगा के लाइट हाउस सहित कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रहा है।

आपको बता दें कि फिल्म के निर्माता अनिल कुमार झा और निर्देशक चन्दन मिश्रा हैं। फ़िल्म में संगीत विकाश विभूति और राहुल मिश्रा ने दिया है।

फिल्म में मुख्य कलाकार माधव राय, पूनम मिश्रा , मुस्कान त्रिपाठी, मीरा झा, उषा पासवान, रीना यादव, नीलकंठ झा, अनिल कामत, अनिल झा, जयशंकर चौधरी, अभिषेक कर्ण आदि है। फिल्म में कथा गंगेश झा, पटकथा चन्दन मिश्रा और संवाद अभिषेक कर्ण का है।

फ़िल्म रिलीज के पूर्व फिल्म के गीत ‘मिथिलाक धाम मे, हम्मर मोनक गाम मे ऐना, कुहकी मारैय कोइलिया, देबौ कंगना इनाम मे, हम्मर मोनक गाम मे’  ‘मौगा सभक भेलै बियाह, कुंवारे हम रहलौं, गाना को बहुत पसंद किया गया है।

फिल्म रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए फिल्म के मुख्य कलाकार माधव राय और पूनम मिश्रा ने बताया कि फिल्म में  मिथिला के गांव की सभ्यता और संस्कृती को सहेजने का प्रयास किया गया है। साथ ही यह फिल्म हास्य से भरपूर है, जो की दर्शकों को पसंद आएगी।

Share

Leave a Reply