
बेंता में हुआ डिजिटल सेवा केंद्र का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज बुधवार को शहर के बेंता मोहल्ले के ईदगाह रोड में श्री कृष्ण इंटरप्राइजेज डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ हुआ। दिन के करीब 11 बजे सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक जया भिठृल पुजारी के द्वारा इस केंद्र का उद्गघाटन किया गया। इस केंद्र में नवीनतम तकनीक कंप्यूटर ,इन्टरनेट ,पैन ,आधार ,पासपोर्ट ,रेलवे एवं एयर टिकट ऑनलाईन सेवा, प्रशिक्षण,लेमीनेशन अनुभवी एवं प्रशिक्षितों द्वारा संचालित होगा। इस अवसर पर संचालक राजेश कृष्ण, डा हरे कृष्ण झा आदि उपस्थित थे।

