Home मुख्य एक ही रात दो दुकानों में चोरो ने किया हाथ साफ। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 1, 2017

एक ही रात दो दुकानों में चोरो ने किया हाथ साफ। Voice of Darbhanga

IMG_20170201_200437

कमतौल: बीते मंगलवार की देर रात्रि कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में दो अलग अलग दुकानों मुख्य चौराहे पर अवस्थित दीपक साईकिल एवम मशीनरी स्टोर्स तथा गहवर स्थित सरोज ठाकुर के मिठाई दुकान से कुछ अज्ञात चारो ने रुपये की चोरी कर ली।जानकारी के अनुसार दीपक साईकिल स्टोर्स के दुकान में लगे लोहे के भेंटिलेटर को तोड़ कर कुछ अज्ञात चोरों के कैश काउंटर का ताला तोड़ कर उसमें रखे लगभग बीस हजार रु के खुल्ला नोट व सिक्के के अलावा बीस हजार रु मूल्य के स्पेयर पार्ट्स चुरा कर ले गये। वहीँ गांव में ही सलेश गहवर स्थित सरोज ठाकुर के मिठाई दुकान से कुछ अज्ञात चोरों ने गल्ला में रखे हजारो रूपये चोरी कर ले गये।चोरी की घटना से आहत मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर शिव नारायण ठाकुर के पुत्र घनश्याम कुमार ठाकुर ने कमतौल थाना में प्राथमिकी के लिये बुधवार को आवेदन दिया है।घटना के बाद पुलिस दोनों मामले की तहकीकात मे जुट गई है।

Share

Leave a Reply