
सेल्समैन से हथियारबन्द अपराधियों ने किया लूट-पाट। Voice of Darbhanga
जाले: एक ही बाइक पर सवार तीन हथियार बन्द अपराधियों ने परचून सामग्रियो के सेल्समैन से पिस्तौल के नोक पर लूटपाट की घटना अंजाम दिया है. घटना बीते मंगलवार को थाना क्षेत्र के वसंत दोघड़ा पथ के बैधनाथपुर से पूरब आम बागीच के निकट घटी. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव के स्व0 भोला चौधरी का पुत्र बिस्वनाथ चौधरी नानपुर गांव में रहकर, परचून के सामग्रियो का सेल्समैन का काम करता है. वह क्षेत्र के गांव गांव में घूमघूम कर खुदरा दुकानदारों को परचून सामग्रियो का सप्लायर है. वह अपने दुकान नानपुर से चलकर अन्यदिनो की तरह खरका, बशन्त आदि गाँवो के खुदरा दुकानदारों के यहां परचून सामग्रीयो को पंहुचा कर, बशन्त सुमन चौक से दोघड़ा पक्की सड़क से जाने के क्रम में बैधनाथपुर से पूरब आप बगीचा के निकट, तीन की संख्या में एक हौंडा बाइक से ओभरटेक कर तीन नकावपोस अपराधी इसके वाइक को आगे से घेर लिया व पिस्तौल निकल कर तान दिया उसने अपने आप को मोबाईल टाइगर ग्रुप बताकर, जेव में रखा बारह हजार रुपये नगद थैला में रखा एक कार्टून सिगरेट दो पैकेट गुटखा व अन्य सामग्रियां निकाल कर दोघड़ा चौक की ओर भाग गया. उसने इधर गोली मार देने की धमकी दी, जिस कारण वह वापस नानपुर पुलिस थाना पहुंचा जहाँ बताया गया कि बरदाद का घटना स्थल जाले थाना क्षेत्र में है. पीड़ित विश्वनाथ जाले थनाध्यक्ष पहुंचकर थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा को आवेदन दिया है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ बताए गए अपराधियो के हुलिया के आधार पर कई आपराधियो को धर दबोचा है, परंतु किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

