Home मुख्य महिला का चेन छिनते पकड़ायी महिला, मामला दर्ज। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 1, 2017

महिला का चेन छिनते पकड़ायी महिला, मामला दर्ज। Voice of Darbhanga

IMG_20170201_214908

कुशेश्वरस्थान : शिव मंदिर में बुधवार को बाबा की पूजा-अर्चना करते समय महिला के गले से मंगलसूत्र छिनते एक महिला पकड़ायी. मिली जानकारी के अनुसार दिन के लगभग 9 बजे बिरौल अनुमण्ल के पघाड़ी गांव की कंचन देवी, गुड्डी देवी व बबीता देवी अन्य परिवार के सदस्यों के साथ शिवलिंग पर जलाभीषेक के लिए मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया. जल चढ़ाने के दौरान एक महिला ने कंचन देवी के कंधे पर हाथ डाला और मंगलसूत्र तोर दिया. मंगलसूत्र का धागा टुटने के अभास होने पर उसने आवाज लगायी. कंचन की आवाज पर उनके साथियों ने उस महिला को घेर लिया. इस क्रम में आपस में नोक झोक भी हुई. मौके पर उपस्थित सुरक्षा बल बीच बचाव करते हुए सभी को थाना पर लाया. घटना को लेकर कंचन के नंदोयी अजीत कुमार यादव ने लिखित शिकायत करते हुए थाना में चोरी के आरोप में पुलिस हिरासत आयी समस्तीपुर जिला के बिथान थाना के सलाह गांव की राजो देवी को नामजद किया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गयी है. श्री सिंह ने बताया कि मंगलसूत्र तीन सूकीया था. जिसमें तीन सोने का लोकेट बताया गया है. छिनने के दौरान एक लोकेट उसी समय मिल गया और दुसरा लोकेट गर्भ गृह में मिला है. तीसरे लोकेट की खोज की जा रही है.

Share

Leave a Reply