Home मुख्य प्रतिमा विसर्जन के दौरान चली गोली चलने से दहशत, पुलिस कर रही है कैम्प। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 2, 2017

प्रतिमा विसर्जन के दौरान चली गोली चलने से दहशत, पुलिस कर रही है कैम्प। Voice of Darbhanga

IMG_20170202_215822

कुशेश्वरस्थान: प्रतिमा विसर्जन के दौरान अपराधियों ने दो राउंड गोली चलाकर इलाके में दहशत फैला दी. बाद में सैकड़ों युवक व आस-पड़ोस के लोगों ने वहां पहुंचकर अपराधियों से भीड़ गये. मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ नियंत्रण करने के लिए दो राउंड गोली चलानी पड़ी. तब जाकर उत्तेजित लोगों को शांत किया जा सका. इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडा और रोड़ेबाजी का जमकर इस्तेमाल किया गया. इसकी चपेट में आकर उमेश पासवान और संजीत पासवान बुरी तरह घायल हो गये. जिनका ईलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही शिवनगरी समेत पूरा बाजार दहशत के बीच अचानक बंद होने लगा. मिली जानकारी के मुताबिक शिव मंदिर के जमीन पर अवस्थित हाई स्कूल खेल मैदान के जमीन पर उप प्रमुख गंगा यादव और उसके भाई लालू यादव ने जबरन कब्जा कर लिया. बुधवार की शाम उक्त जमीन पर ग्रील लगाने के दौरान सैकड़ों लोगों ने इसका विरोध किया. परन्तु थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद बुधवार को तो मामला किसी तरह शांत हो गया. लेकिन आक्रोशित लोग अगले दिन अतिक्रमित जमीन खाली कराने के लिए प्रशासन और न्यास समिति पर दवाब डालने लगे. जिसको लेकर न्यास समिति के सदस्यों ने गुरूवार की सुबह ही लिखित रूप से डीएसपी सह न्यास समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार से शिकायत की. स्थानीय लोगों की यदि माने तो गंगा यादव और लालू यादव ने दियारा क्षेत्र से घोड़सवार अपराधी मंगवाकर खुलेआम प्रदर्शन कराया. प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी ने अतिक्रमित जमीन पर रखे एस्बेस्टेस पर र्इंट फेंक दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले से घात लगाये घोड़सवार अपराधियों ने अचानक दो राउंड गोली चला दी. इस बीच एक स्कारपियो की भी जलने की खबर है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. एसडीओ मो. शफीक और डीएसपी सुरेश कुमार खुद कैम्प कर रहें हैं.

Share

Leave a Reply