
साइबर अपराधियों ने लगाया चूना। Voice of Darbhanga

अलीनगर: जिला के अलीनगर प्रखंड अंतर्गत नरमा पंचायत के श्यामपुर गॉव के दुखी चौपाल को गुरूवार को सुबह करीब 09:25 बजे 7544853480 न0 से फोन आया जी मैं प्रधानमंत्री जी का आदमी हूँ आपके अकाउंट में जनधन की राशि जानी है इसलिए अपना एटीएम का 18 डिजिट का न0 दीजिए ।ये बात दुखी चौपाल के समझ में न आने के कारण पास में बैठे वार्ड नं0 17 के वार्ड सदस्य भैरव यादव को बात करने को कहा भैरव से संपर्ककर्ता ने पुनः वही बात दुहराई गयी जिस पर भैरव ने सम्पर्ककर्ता को एटीएम के वो 18 डिजिट का न0 दे दिया उसके बाद भैरव को दुखी चौपाल का गैरेंटर बनने के लिए कहा गया और आप अपना भी अपने एटीएम का वो 18 डिजिट का न0 बताइए ।न0 बताते ही भैरव के अकाउंट से 21000 इक्कीस हजार रुपया फ़ोन करते करते ही निकल गया।

