Home मुख्य पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार बच्चे की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 3, 2017

पिकअप की ठोकर से साइकिल सवार बच्चे की मौत। Voice of Darbhanga

IMG_20170203_181749

दरभंगा:  जिले के केवटी थाने के कोयलास्थान के पास शुक्रवार को पिकअप वैन की ठोकर से साइकिल सवार बच्चे की मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. मृतक की शिनाख्त केवटी थाना के चतरा गांव के मो. कासिम के पुत्र मो. अन्नस (12) के रूप में हुई है. केवटी के बीडीओ, मो. तौकीर हासमी व थानाध्यक्ष सीताराम के प्रयास से सड़क जाम हटा.

जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चा साइकिल से कोयलास्थान चौक से अपने घर जा रहा था. पिकअप वैन नंबर बीआर 06 जी ए 9978 को पुलिस ने जब्त कर लिया है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी. पुलिस इस मामले में फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है.

Share

Leave a Reply