
सेल्स रिप्रेजेंटेटिवों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में दिया धरना। Voice of Darbhanga
दरभंगा: मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिव के अखिल भारतीय संगठन फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर पूरे देश में लगभग दो लाख से ऊपर अपने सेल्स प्रमोशन के कामों को छोड़कर राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं।
आज लहरिया सराय करपूरी चौक स्थित धरना स्थल पर बिहार झारखंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव यूनियन के सदस्यों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में धरना दिया ।
यूनियन के जिला इकाई के अध्यक्ष नरेश कुमार झा की अध्यक्षता में सीटू के राज्य कमेटी सदस्य एवं एस एस आर यूनियन के राज्य सचिव सत्य प्रकाश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण दवा उद्योग में कार्यरत सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज के लिए गठित राष्ट्रीय औद्योगिक त्रिपक्षीय कमेटी की पहली बैठक नहीं बुलाई गई है जिस कारण वैधानिक कार्य नियमावली नहीं बन सका है।
फलस्वरूप नियोक्ताओं के द्वारा श्रम कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल के माध्यम से त्रिपक्षीय कमेटी की पहली बैठक अविलंब बुलाने वैधानिक रुप से सभी नियोक्ताओं के द्वारा नियुक्ति पत्र देने एवं सेल्स प्रमोशन को इंडस्ट्रीज घोषित करने की मांग की गई ।
यूनियन के जिला इकाई हर्ष नारायण झा ने कहा कि केंद्र की सरकार देश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है उन्होंने कहा कि प्रस्तावित जीएसटी से मुक्त करते हुए सभी दवाओ तथा उपकरणों पर उत्पादन शुल्क पर मूल्य निर्धारित की जाए साथ ही दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर अजीत कुमार सिंह, आलम जी, शैलेंद्र कुमार, आदित्य कुमार, विकास कुमार, रुपेश कुमार, देशप्रिय गुप्ता, आशीष कुमार सहित उपाध्यक्ष नितेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष सलिल रंजन ने संबोधित किया।

