
बिरौल: डीपीओ से सकारत्मक वार्ता के बाद मध्याह्न भोजन हड़ताल को खत्म करने का निर्णय। Voice of Darbhanga
दरभंगा: बिरौल, गौड़ाबौराम , कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं बिरौल प्रखंड में पिछले कई दिनों से मध्यान्ह् भोजन योजना ठप्प रहने को लेकर एवं बिरौल बीडीओ के द्वारा डीएम को भेजे त्राहिमाम रिपोर्ट को जिला पदाधिकारी ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्यान्ह् भोजन योजना) को शिक्षक संघ से वार्ता कर समाधान करने के लिए बिरौल अनुमंडल भेजा.
शुक्रवार को बीआरसी बिरौल में अनुमंडल शिक्षक मोर्चा के अध्यक्षकैलाश चौपाल के नेतृत्व में एमडीएम डीपीओ संग्राम सिंह एवं जिला को-ऑर्डिनेटर पंकज कुमार के साथ सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई जिसमे शिक्षको ने एमडीएम से अलग रखने की अपनी मांग को जोरदार तरीका से उठाया. जवाब में डीपीओ ने कहा की ये मामला राज्य सरकार के अंदर की बात है इसके लिए निदेशक शिक्षा विभाग को दिशा निर्देश के लिए लिखा गया है. तत्काल एमडीएम संचालन बहिष्कार वापस लेने का अनुरोध शिक्षको से किया .
शिक्षक प्रतिनिधि मो. असलम ने जीविका दीदी के मनगढ़ंत प्रतिवेदन पर एकतरफा करवाई पर शिक्षा विभाग को आड़े हाथ लेते हुए कहा जीविका दीदी बिना जांच के ही रिपोर्ट सौप देती है जिस पर अंकुश लगना चाहिए . डीपीओ ने शिक्षको को आश्वस्त किया कि किसी भी निरिक्षण प्रतिवेदन पर बिना प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर के मान्य नही होगा एवं मनमानी जाँच प्रतिवेदन प्रेषित करने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी।
अनुमंडल शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश चौपाल ने एमडीएम कार्य संचालन बहिष्कार में शामिल गौड़ा बौराम , कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं बिरौल प्रखंड के आंदोलन में शामिल शिक्षको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह सभी शिक्षक अपनी चट्टानी एकता बनाए रखे साथ ही विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है की मार्च 2017 तक मध्यान्ह् भोजन योजना संचालन के शिक्षको को मुक्त कर वैकल्पिक व्यवस्था करे अन्यथा अप्रैल 2017 से शिक्षक अपने आप अलग हो जायेंगे तथा मध्यान्ह् भोजन योजना बंद होने की सारी जवाबदेही शिक्षा विभाग की होगी.तत्काल मध्यान्ह् भोजन योजना संचालन बहिष्कार आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की गई.
इस मौके पर बीडीओ रजत किशोर सिंह, बिरौल बीईओ जयजयराम राय बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के गौड़ाबौराम प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो , गौड़ाबौराम शिक्षक मोर्चा के अध्यकय्ष मोख्तार अंसारी ,रामनरेश सिंह, अवधेश सिंह , प्रमोद मंडल , सोनू मिश्र ,कमालुद्दीन खाँ, रशीद अनवर, शफी अहमद , खुर्शीद आलम कृष्णा प्रसाद, कुमार विक्रम, डा. कुमार संजय सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे ।

