Home मुख्य अधिकार रैली की तैयारी में जुटे माले कार्यकर्ता। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 3, 2017

अधिकार रैली की तैयारी में जुटे माले कार्यकर्ता। Voice of Darbhanga

IMG_20170203_213907दरभंगा: भाकपा माले के द्वारा 19 फरवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज में आयोजित अधिकार रैली की तैयारी में शहर के लहेरियासराय से चट्टी के दुकानदारो से सहयोग लिया गया है. इसकी अगुआई माले के युवा नेता रंजीत राम, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य प्रिन्स कर्ण, छात्र नेता मयंक कुमार, मनोज राम व नगर कमिटी सदस्य मनोज महतो ने किया. यह  अभियान  12 फरवरी तक चलेगा. भाकपा माले जिलासचिव बैद्यनाथ यादव हनुमाननगर के फूलवरिया में जनसम्पर्क कर दलित गरीबो को अधिकार रैली में पटना चलने का आह्वान किया है. माले के वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने हायाघाट के  आनन्दपुर पंचायत के दलित गरीबो की बैठक कर अधिकार दिलाने में एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की. बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत दिलावरपुर में प्रो. कल्याण भारती ने बैठक के दौरान लोगो को सम्बोधित करते हुए माले द्वारा आयोजित अधिकार रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है. खेग्रामस के प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड लक्ष्मी पासवान ने देकुली कौआही मिजार्पुर में बैठक कर जनता को खुद से ही अधिकार रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है और नीतीश मोदी सरकार कॉरपोरेट परस्ती का जबाब मिलेगा और महिलाओ का टीम गठित की चानमुनी सुनीता देवी के नेतृत्व में हुई.

Share

Leave a Reply