Home मुख्य कमतौल बीआरसी में मासिक संगोष्ठी का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 3, 2017

कमतौल बीआरसी में मासिक संगोष्ठी का आयोजन। Voice of Darbhanga

IMG_20170203_214826दरभंगा: कमतौल स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में शुक्रवार को जाले प्रखंड की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी की अध्यक्षता मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने हिस्सा लिया।

इस संगोष्ठी में बीईओ,जाले ने मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना हेतु निर्धारित प्रपत्र में बालिकाओं के नाम की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना की राशि समायोजित करने के लिये दो दिनों के अंदर उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय का पठन पाठन स्वच्छ माहौल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बैठक में बीआरपी मनोज कुमार, प्रदीप झा भी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply