Home मुख्य सोमवार को नूर हेल्थ क्लिनिक में लगेगा महिलाओं केलिए मुफ्त स्वास्थ शिविर। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 3, 2017

सोमवार को नूर हेल्थ क्लिनिक में लगेगा महिलाओं केलिए मुफ्त स्वास्थ शिविर। Voice of Darbhanga

IMG_20170203_224153

दरभंगा। बलवीर चौधरी

शहर के जिला स्कूल पेट्रोल पम्प के नजदीक ईदगाह रोड स्थित नूर हेल्थ क्लिनिक में आगामी 6 फ़रवरी दिन सोमवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ0 शाजिया नूर के द्वारा महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया जायेगा।

क्लीनिक की संचालिका डा0 शाज़िया नूर ने वॉइस ऑफ़ दरभंगा को बताया कि शिविर में महिलाओं का स्वास्थ परीक्षण करने के उपरांत उचित चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा। यह सुविधा बिल्कुल निःशुल्क होगी।

डा0 नूर ने बताया कि आधुनिक दिनचर्या के चलते शहर के अनेक अनेक महिलाएं अनेक प्रकार की स्वास्थ समस्याओं से जूझ रही है। इसे देखते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 शाज़िया नूर के द्वारा महिलाओं केलिए इस विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शहर में विशेषकर महिलाओं केलिए पहली बार उनके क्लीनिक द्वारा स्वास्थ शिविर का आयोजन किया है।

Share

Leave a Reply