
अंचलाधिकारी के अकर्मण्यता के कारण दलित होने का दंड भुगत रहे हैं भवन विहीन विद्यालय में ठंढ से ठिठुरते बच्चे! Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार
बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत सिमरा नेहालपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय अकौना में नामांकित सभी 115 बच्चे दलित समुदाय के हैं। और शायद दलित होने के कारण ये अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। भवन विहीन विद्यालय में पढ़ने की मजबूरी पूरी तरह प्रशासनिक अपेक्षा के कारण ही दिखाई पड़ती है। जहाँ विद्यालयों केलिए भवन हेतु जमीन अधिग्रहण मुश्किल होता है, वहीँ इस विद्यालय केलिए विनोद कुमार ने 3कट्ठा जमीन दान देने केलिए अंचलाधिकारी को करीब दस महीने पहले लिख कर दे चुके हैं। परंतु अंचलाधिकारी की अकर्मण्यता के कारण अभी तक आजतक इस जमीन को कब्जा नही किया जा सका है।
इस मुद्दे पर भाजपा के जिलामंत्री अशोक नायक ने वॉइस ऑफ़ दरभंगा को बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के वाबजूद सरकारी आवंटन रहने के बाद भी केवल दलित होने के कारण ये बच्चे अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। इस पर उन्होंने एक महीना पहले जिलाधिकारी को आवेदन के साथ मिलकर गंभीरता से लेने को कहा। सदर एसडीओ भी गंभीर दिखे। पर अंचलाधिकारी द्वारा जानबूझ कर इसे लटकाया जा रहा है जिससे उनकी मानसिकता संदिग्ध प्रतीत होने लगी है। सामाजिक न्याय का गाना गाने वाले पार्टी राजद के विधायक भोला यादव भी दलितों के प्रति चिंतित नही दिखते।
इस मामले पर बात करने पर अंचलाधिकारी बात को टालते नजर आये। उन्होंने कहा कि डीसीएलआर के यहां कुछ ऑब्जेक्शन लगा जिसके बाद पुनः इसे ठीक कर भेजा जा रहा है। बहादुरपुर के राजद विधायक भोला यादव को जब वॉइस ऑफ़ दरभंगा की तरफ से फोन किया गया तो फोन उठा कर हेल्लो बोलकर किनारे में फोन रख दिया गया। जदयू दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि ज्योति कुमार से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गयी पर संपर्क नही हो पाया।
कुछ स्थानीय अपुष्ट सूत्रों की बात माने तो अंचलाधिकारी कहीं न कहीं भूमाफियों को लाभ दिलाने केलिए जानबूझ कर इस भूमि को लेने का प्रयास नही कर रहे हैं।

