
शिक्षक के बन्द घर से लाखों की चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेता रोड स्थित चित्रगुप्त मोहल्ला में बीती रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। नित्यानंद झा के पुत्र विजेंद्र झा ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। बताया जाता है कि नरसारा उच्च विद्यालय के शिक्षक श्री झा सरस्वती पूजा करने के लिए पूरे परिवार के साथ जाले थाना क्षेत्र स्थित जोगियारा अपने गांव गए थे। शुक्रवार को जब सभी लोग वापस हुए तो घर का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर देखने पर घर के सभी सदस्य अचंभित रह गए। घर के सारे ताले टूटे हुए पाए गए। ट्रंक, बक्सा, आलमीरा तोड़कर सारे सामान बाहर फेंक दिए गए थे। चोरों ने घर से पांच भर सोना व 12 भर चांदी के आभूषण, नगद पांच हजार रुपये सहित कई कीमती सामान की चोरी कर ली। अंदर का दृश्य देखने से पता चला कि चोर आराम से घटना को अंजाम दिया है। बाहरी गेट का ताला सही सलामत पाया गया। बताया जाता है कि चहारदिवारी फांद कर सभी चोर अंदर प्रवेश किए।

