Home मुख्य पुलिस को बाइक चोरो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता, 9 बाइक के साथ 11 गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 4, 2017

पुलिस को बाइक चोरो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता, 9 बाइक के साथ 11 गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

IMG_20170204_175611

दरभंगा: जिले में बढ़ रहे बाइक चोरी की घटना को देखते हुए एएसपी  के द्वारा चोरो को पकड़ने को लेकर टीम गठित किया गया था। इस टीम ने शुक्रवार की रात बड़ी संख्या में छापेमारी किया जिसमे दरभंगा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुयी। इसमें 9 मोटरसाइकल के साथ 11 लोगो की गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोर दरभंगा-मधुबनी से चोरी कर नेपाल भेजने का काम करता था। पकड़े गए दीपक साह, अभ्यास राज, इसमाबुल ,रमन कुमार ,संजय कुमार ये सभी का मधुबनी जिले के रहने वाले है जबकि मो रसूल ,चंद्रशेखर महतो, सोनू कुमार, मुकेश यादव ,मिथुन यादव, भूषण यादव दरभंगा के बताए जाते हैं। इस भंडाफोड़ करने वाली टीम में बहादुरपुर थानाध्यक्ष राजनारायण सिंह,गौतम कुमार ,दिलीप पाठक, रूपक कुमार ,संतोष कुमार, पवन कुमार, के सी भारती, उमेश कुमार आदि शामिल लोग थे।

IMG-20170204-WA0115

Share

Leave a Reply