
दरभंगा: जिले में आये दिन शराब की बरामदगी लगातार हो रही है। लगता है अभी भी शराब कारोबारियों को कानून का भय नही है। आज शाम पुलिस ने विश्विद्यालय थानाक्षेत्र के चूनाभट्ठी मोहल्ले में छापा मारकर 133 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद किया। शराब के साथ मनोज राम नामक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।