
ग्राम कचहरी में तीन केसों का हुआ निष्पादन। Voice of Darbhanga

अलीनगर: अलीनगर ग्राम कचहरी सरपंच लाल मोहम्मद ने शनिवार को तीन केसों का निपटारा किया. ग्राम कचहरी में एक-एक बुजूर्ग महिला अपने बेटे के विरूद्ध शिकायात ले कर पहुंची.
जहां उसने बताया कि उसका बेटा अपनी पत्नी के कहने पर अपने ही बहन को बराबर जम कर पिटाई कर देता है. जिसको लेकर सरपंच ने बुजूर्ग महिला के बेचे को समझाते हुए आगे इस तरह की घटना होने कठोर कार्रवाई की बात कही.

